Skip to content
Saturday, 24 October 2026
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें किया नमन

1 min read
Text Size:

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में रानी लक्ष्मी बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया । श्री बघेल ने कहा कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply