देवास- शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर संचालक द्वारा नियमित रूप से राशन नही दिए जाने की शिकायत ग्राम मुकुदखेड़ी निवासी निवासी नरेन्द्र पवार ने कलेक्टर को आवेदन देकर की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत खजुरिया जागीर में जो शासकीय उचित मूल्य की दुकान है। जिसका संचालन ग्राम करनाखेड़ी निवासी बलराम चौधरी करते है। संचालक द्वारा ग्रामीणजनों को नियमित रूप से राशन का सामान नही दिया जाता। संचालक चौधरी द्वारा खाली पर्ची दी जाती है, जिससे ग्रामीणजनों को पता नही चल पाता कि क्या-क्या राशन सरकार द्वारा दिया जाता है।
शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि समग्र आईडी में ग्रामीणों को जो नम्बर अपडेट होता है वह नम्बर भी अपडेट नही किए जाते। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी जाने पर संचालक बलराम चौधरी द्वारा कोई जानकारी नही दी गई। सीएम हैल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा मुझ से सम्पर्क किया गया तो तुरंत बलराम चौधरी को लाईन पर लिया, किंतु बलराम चौधरी ने ठीक से बात नही की और फोन काट दिया।
संचालक द्वारा 5 किलो प्रति व्यक्ति की जगह 4 किलो ही अनाज दिया जाता है और शकर तो जब से चालू हुई तब से दी ही नही जाती। शिकायतकर्ता नरेन्द्र पवार ने कलेक्टर को आवेदन देकर मांग की है कि ग्राम पंचायत खजुरिया जागीर के शासकीय उचित मुल्य की दुकान के संचालक बलराम चौधरी के खिलाफ जाँच कर उचित से उचित कार्यवाही की जाए।
Views Today: 2
Total Views: 206

