मंत्रालय परिसर में स्थापित होंगी प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएँ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में होगा अनावरण
दिवंगत मुख्यमंत्रियों के परिजन सहित सभी दल, विधायक और पूर्व विधायक होंगे अनावरण कार्यक्रम में शामिल

प्रतिमाओं के संबंध में परिजन से ली जाए सहमति

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं के संबंध में उनके परिजन से आवश्यक रूप से सहमति ली जाए। प्रतिमाओं के अनावरण कार्यक्रम में परिजन भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संबंधित मुख्यमंत्रियों के परिवारों से समन्वय और उनको आमंत्रित करने की जिम्मेदारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को सौंपी। कार्यक्रम जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में होगा।

14 प्रतिमाएँ होंगी स्थापित

मंत्रालय प्रांगण में 14 दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएँ स्थापित की जाएंगी। इनमें स्व. पं. रविशंकर शुक्ल, स्व. भगवंतराव मंडलोई, स्व. कैलाशनाथ काटजू, स्व. द्वारिका प्रसाद मिश्र, स्व. गोविंद नारायण सिंह, स्व. राजा नरेश चंद्र सिंह, स्व. श्यामाचरण शुक्ल, स्व. प्रकाश चंद्र सेठी, स्व. कैलाश चंद्र जोशी, स्व. वीरेन्द्र कुमार सकलेचा, स्व. सुंदरलाल पटवा, स्व. अर्जुन सिंह, स्व. मोतीलाल वोरा तथा स्व. बाबूलाल गौर शामिल हैं।

123 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!