Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उद्यमशील संस्कृति को बढ़ावा और नवाचार की भावना विकसित करना जरूरी: मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:

19 जून को होगी एमपी एमएसएमई समिट-2023
सभी जिलों में होगा सीधा प्रसारण
मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में उद्यमशील संस्कृति को बढ़ावा देने और नवाचार की भावना को विकसित करने में एमपी एमएसएमई समिट-2023 सहायक सिद्ध होगी। इसमें शामिल होने वाले उद्यमियों, विषय-विशेषज्ञों से प्रदेश के युवाओं को उद्यमिता के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा और वे विभिन्न क्षेत्रों में नई संभावनाओं से परिचित भी हो सकेंगे। समिट में एमएसएमई के लिए टेक्नालॉजी ट्रांसफर, न्यू एज फाइनेंस, अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन और डिजिटल रूपांतरण विषयों पर विशेष-सत्र होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान 19 जून को “आर्थिक विकास के शुभ संयोग- मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग” पर होने वाली समिट-2023 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। निवास कार्यालय स्थित समत्व भवन में हुई बैठक में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा उपस्थित रहे।

एमएसएमई अवार्ड से सम्मानि होंगे उद्यमी और उद्योगपति

भोपाल में नर्मदापुरम रोड स्थित आमेर ग्रीन्स में सुबह 9:30 बजे से होने वाली समिट में लगभग 1000 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें उद्यमी एवं उद्योगपति, उद्योग संघ पदाधिकारी, र्स्टाट अप से जुड़े व्यक्ति और विद्यार्थी शामिल होंगे। वाल्मार्ट और एनएसई इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी होंगे। साथ ही वर्ष 2018-।9, 2019-20 और 2020-21 के लिए एमएसएमई अवार्ड दिए जाएंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।

आधुनिकीकरण, वित्तीय समाधान, डिजिटल परिवर्तन और अंतर्राष्ट्रीय काम्पिटेटिवनेस पर होंगे सत्र

समिट में 6 विषयगत सत्र होंगे, जिनमें प्रौद्योगिकी हस्तांतरण से एमएसएमई का आधुनिकीकरण, एमएसएमई के लिए वित्तीय समाधान के नए आयाम, क्लस्टर विकास, एमएसएमई को परिस्थितिकी अनुरूप समर्थ बनाना, अंतर्राष्ट्रीय काम्पिटेटिवनेस बढ़ाना, उद्यामिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण और एमएसएमई के लिए डिजिटल परिर्वतन की आवश्यकता विषयों पर चर्चा होगी।

समिट में संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन के भारत प्रतिनिधि रेने वान बर्कल, फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सुधा शिवकुमार, कोप्पल टॉय क्लस्टर के सीईओ किशोर राव, राष्ट्रीय अनुसंधान विकास निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कमोडोर अमित रस्तोगी, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के महानिदेशक (सेवानिवृत्त) सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती महेश गुप्ता, केन्द्र सरकार के पूर्व सचिव डॉ. राजन कटोच और अध्यक्ष दलित चेम्बर्स आफ कामर्स इंडस्ट्रीज मिलिंद कामले शामिल होंगे। कार्यक्रम के नॉलेज पार्टनर अर्नस्ट एण्ड यंग और अकादमिक पार्टनर आइआईएम इंदौर हैं। इन्वेस्ट इंडिया, एसोचैम इंडिया, सीआईआई, फिक्की, पीएचडी चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और डिक्की भी कार्यक्रम में सहभागी हैं।

383 Views
What do you think?

Leave a Reply