रॉयल ब्रिगेड आज शहर के नागरिकों को दिलाएगी मैं भी अभिमन्यु की शपथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध और असंवेदनशीलता को मद्देनजर रखते हुए मप्र शासन एवं मप्र पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान मैं भी अभिमन्यु अंतर्गत रॉयल ब्रिगेड द्वारा महाराज विक्रम सिंह पवार के नेतृत्व शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। स्थानीय सयाजी द्वार स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर होने वाले मैं भी अभिमन्यु कार्यक्रम में शाम 6 बजे शहर के नागरिकों को शपथ दिलाई जाएगी।

समाज में फैल रही कुरीतियों के विरुद्ध यह अभियान आम समाजजनों के बीच रॉयल ब्रिगेड की यह एक अकल्पनीय सौगात रहेगी। हमारे देश का हर वर्ग आज इन सभी कुरूतियों का शिकार हो चूका है। जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, असंवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा व लिंग भेद यह सभी हमारे समाज की मानसिकता को दूषित करने का काम कर रही है। रॉयल ब्रिगेड संस्थापक विक्रम सिंह पवार शहरवासियों को समस्त बुराइयों को त्याग कर समाज को जागरूक करने की शपथ दिलवाएंगे।

Views Today: 2

Total Views: 130

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!