विश्व योग दिवस के पूर्व हो रहा योग शिविर, बड़ी संख्या में आमजन ले रहे हिस्सा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- विश्व योग दिवस 21 जून को है। इसकी तैयारी पतंजलि योग समिति, देवास द्वारा कर ली गई। बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार इस बार विश्व योग दिवस का मुख्य आयोजन खेड़ापति गार्डन सिविल लाइन में किया जाएगा। इसमें योगाचार्य मोहनलाल शर्मा द्वारा प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया जाएगा। समय प्रात: 6.30 रहेगा।

संगठन के अनंत जोशी ने बताया कि इस कार्य में सुविधा की दृष्टि से पतंजलि चिकित्सालय स्टेशन रोड पर प्रतिदिन योग कक्षा का आयोजन किया जा रहा है जो सतत चलेगी। जिलाध्यक्ष राकेश सेंगवा, अजब सिंह ठाकुर, सुनील आर्य, कमलेश भार्गव, गिरधारीलाल पंवार, संजय जोशी आदि ने विश्वयोग दिवस पर योग करने हेतु अपील की है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!