Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

पार्षद की खाली कुर्सी को सौंपा ज्ञापन, वार्ड 16 के सैकड़ों रहवासी समस्या को लेकर पहुंचे नगर निगम

1 min read
Text Size:

देवास –  वार्ड 16 बिंजाना क्षेत्र के सैकड़ों रहवासी क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण, नाली निर्माण व रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंचे। नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन देने के दौरान कोई भी जवाबदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आए वार्डवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान नगर निगम में कोई भी जवाबदार अधिकारी व नेतागण मौजूद नही थे। महापौर और सभापति अपने-अपने कार्यालय से नदारद थे।

पश्चात सभी क्षेत्रवासी वार्ड पार्षद गणेश पटेल (अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग) को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराने उनके नगर निगम स्थित कार्यालय पहुंचे। जहां पार्षद के मौजूद नहीं होने पर नारेबाजी कर पार्षद की खाली कुर्सी को ज्ञापन सौंपा। अंत में क्षेत्रवासियों ने नगर निगम उपायुक्त पुनीत शुक्ला को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। नगर निगम उपायुक्त ने 7 दिनों में समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया गया। यदि 7 दिनों में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों द्वारा नगर निगम का घेराव आंदोलन किया जाएगा।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply