खरगोन – स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता संकल्प महा अभियान अंतर्गत नवागत नपा सीएमओ मंसाराम निंगवाल के निर्देशनुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में बुधवार को प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों के संग्रहण के लिए बोतल संग्रहण यात्रा अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत शहर के रहवासी एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों का संग्रहण किया गया। संग्रहित बोतलों को थ्री आर पार्क में आकृति का निर्माण एवं रिसायकल किया जायेगा। साथ नागरिको से प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों को अपने घरो एवं दुकानों में संग्रहित कर निकाय के वाहन में डालने तथा शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।
111 Views

