अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेठानी घाट पर होगा योगाभ्यास

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नर्मदापुरम :- जिला पंचायत कार्यालय नर्मदापुरम के सभागार में बुधवार को 9 वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कलेक्टर  नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम  एसएस रावत, जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रदीप कटियार तथा जिला शिक्षा अधिकारी  बिसेन की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें पतंजलि संस्था नवांकुर संस्था, राम चंद्र मिशन हार्टफुलनेस संस्था, गायत्री परिवार संस्था एवं अन्य योग समिति के सदस्य शामिल हुए, जिसमे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम सेठानी घाट पर आयोजित किया जाएगा एवं नगर व सभी ग्रामीण क्षेत्रों में भी 21 जून 2023 को प्रातः काल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!