Skip to content
Monday, 26 October 2026
मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश में चल रहा जन-कल्याण का महायज्ञ

3 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय सभा कक्ष में मंत्रि-परिषद की बैठक प्रारंभ होने से पहले मंत्रि-परिषद के सदस्यों से कहा कि मध्यप्रदेश में जन-कल्याण का महायज्ञ चल रहा है। प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों के कल्याण के लिए सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 10 जून के कार्यक्रम और किसान -कल्याण के 13 जून के कार्यक्रम सफल हुए। यह सप्ताह इस द्ष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा । किसानों और बहनों को मंत्रि-परिषद की ओर से बधाई दी गई ।

मंत्रि-परिषद के सदस्यों और प्रशासनिक टीम को इन कार्यक्रमों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ,पहली बार किसी योजना के त्वरित क्रियान्वयन का यह अनोखा उदाहरण है। नर्मदा जयंती 28 जनवरी को योजना प्रारंभ करने की घोषणा,5 मार्च को योजना के शुभारंभ,इसके बाद पात्र बहनों के आवेदन-पत्र प्राप्त करने,ई-केवायसी की औपचारिकता पूर्ण कर बैंक खाते में राशि अंतरित करने की संपूर्ण प्रक्रिया निर्धारित तरीके से पूरी की गई। तय समय -सीमा में कार्य पूर्ण किये गये । यह किसी भी योजना के प्रारंभ होने और बहुत कम समय में अमल की द्ष्टि से अपने आप में एक रिकार्ड है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिये अधिकारी -कर्मचारियों ने निरंतर परिश्रम किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कल्याणकारी योजनाएं नागरिकों का जीवन बदलने का कार्य करेंगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने वाली बहने आनंदित हैं। यह योजना सामाजिक परिवर्तन की वाहक बनेगी।

किसानों को मिल सकेगा खाद और बीज, वे डिफाल्टर नहीं रहेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के कल्याण के लिये 13 जून को राजगढ़ में 3 महत्वपूर्ण योजनाओं में करीब साढ़े छह हजार करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गई। जहां राज्य सरकार ने पूर्व सरकार द्वारा डिफाल्टर किसानों की ब्याज राशि को माफ करते हुए उन्हें डिफाल्टर होने से मुक्ति दिलवाकर खाद और बीज प्राप्त करने का हकदार बनाया है, वही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 2900 करोड़ रूपये की राशि भी लगभग 49 लाख किसानों को प्रदान की गई। साथ ही मुख्यमंत्री किसान- कल्याण योजना में 1400 करोड़ रूपये की राशि किसानों के खाते में डाली गई। अब बहनों की तरह किसानों को भी प्रतिमाह ₹1000 की राशि प्राप्त होगी। भारत सरकार से मिलने वाली 6 हजार रुपए वार्षिक किसान सम्मान निधि की तरह मध्यप्रदेश में भी मुख्यमंत्री किसान -कल्याण योजना के 6 हजार रुपए मिलाकर वर्ष में कुल 12 हजार रुपए किसानों को प्राप्त होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के किसानों और बहनों के लिये लागू किये गये कल्याणकारी कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राजगढ़ में बड़ी संख्या में किसानों और बहनों की उपस्थिति उनके प्रसन्नता का उदाहरण थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि और प्रतिभाशाली बेटियों की तरह बेटों को भी स्कूटी प्रदान कर प्रोत्साहित करने के फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी वर्गों के हित के लिये राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। मंत्रि-परिषद के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में लागू की गई महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजनाओं के लिये उनके प्रति आभार व्यक्त किया ।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply