खंडवा – सीहोर जिले की बालिका सृष्टि अपनी मां को पुकारती रही मुझे बचा लो। शासन प्रशासन स्तर पर भी भरपूर प्रयास किए गए। लेकिन बोर में गिरी सृष्टि बच नहीं पाई और अकाल मृत्यु का शिकार हो गई। सृष्टि की मौत का कारण बना खुला बोरवेल समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि पूरे देश में खुले हुए कुवै एवं बोरिंगो में कई बालक बालिका मौत का शिकार हो गए ।बोरिंगो में फंसे बच्चों को बचाने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर भरपूर प्रयास भी किए जाते है जिसके कारण कई बालक बालिकाओ को नया जीवन भी मिला। समाजसेवी सुनील जैन के साथ ही पार्वती मित्र मंडल खंडवा के नरेंद्र शुक्ला ,जी एम पाराशर, रेवा शंकर डोंगरे, ब्रह्मानंद पाराशर द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अनुरोध पत्र भेजकर अनुरोध किया गया कि कु.सृष्टि ग्राम बड़ी मुंगावली जिला सीहोर की बोरवेल में हुई दु:खद मृत्यु एवं अन्य आये दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुये प्रार्थीगण प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री महोदय को अपने सुझाव प्रस्तुत कर कहा की खेतों एवं घरों में भी बोरवेल 6 इंच से बड़ा न हो।
कई व्यक्ति पानी का स्त्रोत की आशा से बोर की चौड़ाई बढवा लेते हैं जबकि 6 इंची बोर में भी ट्यूबवेल की मोटर आसानी से बोर में स्थापित हो जाती है। प्रत्येक बोर में केसिंग जमीन की सतह से कम से कम 4 से 5 फीट ऊँची हो । प्रदेश में ग्रामीण इलाकों के खेतों एवं घरों के पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिव द्वारा एवं नगर पालिक, नगर निगम क्षेत्रों में वार्ड मोहरिर द्वारा सभी बोरवेलों का सर्वे करा कर केसिंग की ऊँचाई बढ़ायी जाये। खुले बोरवेलों में लापरवाह बोर मालिकों के खिलाफ कार्यवाही शासन स्तर से करने हेतु स्थानीय प्रशासन को आदेशित किया जाये। बोरवेल के साथ ही खुले हुए कुआं पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जाए ताकि कोई दुर्घटना ना हो सके अत: प्रार्थीगण निवेदन करते हैं कि मुख्यमंत्री महोदय शीघ्र कार्यवाही करने की कृपा करेंगे। ताकि इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो ।यह अनुरोध पत्र पार्वती मित्र मंडल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्पीड मेल एवं फेक्स के माध्यम पहुंचाया गया । साथ ही जिले में रोकथाम के लिए जन सुनवाई के दौरान समाजसेवी सुनील जैन ने कलेक्टर महोदय को भी अनुरोध पत्र प्रेषित किया।
Views Today: 2
Total Views: 138

