पार्टी कार्यकर्ताओं में समरसता और परिवार की भावना को लेकर भीमकुंड पर टिफिन पार्टी का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा – कोई कार्यकर्ता पूड़ी लेकर आया कोई रोटी खीर भी लाया, पकौड़ी भी, कड़ी भी, चावल भी और जावर की रोटी और अमाड़ी की भाजी का अलग ही मजा था , सबने मिल बाँट कर खाया यही समरसता भाजपा की पहचान है ये पार्टी नहीं परिवार है । टिफिन भोजन कार्यक्रम जो आनंद यहां हैं वह कहीं नहीं है” समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खंडवा विधानसभा के भीमकुंड मंदिर में आयोजित टिफिन कार्यकर्ता परिवार की पार्टी एवं बैठक खंडवा विधायक देवेन वर्मा एवं जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं जांबाज कार्यकर्ताओं  की गरिमामय उपस्थिति मैं संपन्न हुआ। भीम कुंड में आयोजित पार्टी एवं बैठक को संबोधित करते हुए खंडवा विधायक देवेंद्र ने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता एक परिवार के रूप में है आप सभी जांबाज कार्यकर्ताओं एवं विधानसभा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से जा में कई वर्षों से विधायक हूं वही केंद्र के साथ ही प्रदेश के कई प्रांतों में हमारी सरकार है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आधुनिक

भारत बनाने के लिए नई दिशा प्रदान की  प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आने वाले समय में भारत विश्व का सिरमौर बनने जा रहा है केंद्र में जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा जो विकास की गंगा भाई जा रही है वह सब आपके सामने हैं साथ ही गरीब आदिवासी किसान एवं महिलाओं के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को इस योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है आज के इस अवसर पर में सभी पदाधिकारी एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि संगठन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों में शामिल हो एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी सक्रियता के साथ जुट जाएं  सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल महामंत्री राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना आप और महापौर अमृता अमर यादव के साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया आयोजित कार्यक्रम में  विधायक  देवेंद्र वर्मा ,  जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल , बाबा दुर्गानंद जी, महापोर श्रीमती अमृता अमर यादव , महामंत्री अरुण सिंह मुन्ना ,  राजेश तिवारी   पुरुषोत्तम शर्मा ,  हरीश  कोटवाले ,  राजेश डोंगरे, दिनेश पालीवाल, परमजीत सिंह नारंग , सुनील जैन नगर अध्यक्ष सुधांसु जैन, भानु प्रताप सिंह, मंगलेश तोमर  भरत पटेल निलेश निदाने सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 126

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!