Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

प्रिंस होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। रसूलपुर बायपास पर स्थित प्रिंस होटल पर औद्योगिक पुलिस ने दबिश देकर होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने 8 युवतियों और कुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। दरअसल देवास के इंदौर रोड बायपास पर प्रिंस होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने पर्दाफाश कर 8 लड़कियों के साथ कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक प्रिंस होटल में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां होने शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद आज होटल में छापा मारा गया, जहां देह व्यापार में लिप्त कई युवक-युवतियों को रंगे हाथों धर दबोचा गया। बताया जा रहा है कि यहां देवास-इंदौर के अलावा बाहर से भी युवतियां बुलाई जाती थी। लंबे समय से सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 8 युवतियों को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया यह अनैतिक व्यापार अधिनियम का मामला लग रहा है। फिलहाल हम जांच कर रहे हैं, क्योंकि इनमें से कुछ वहां पर काम करने वाले भी हैं और वह अपने व्यक्तिगत कारण से भी आए थे।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply