मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार एवं श्री हनुमान जी की विधि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास :- पुराना बस स्टेण्ड स्थित श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर में में शिव परिवार एवं श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पं. स्वयं अश्विनी पंडित (नानु गुरु) के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा सचिन ओमप्रकाश गुप्ता एवं सोनल सचिन गुप्ता द्वारा की गई। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रथम दिन शोभायात्रा निकाली गई। जिसका भव्य स्वागत चित्तौड़ा समाज, गुप्ता परिवार, कसेरा व भूतड़ा परिवार द्वारा किया गया। इसके बाद मूर्तियों का जलाधिवास हुआ।

द्वितीय दिवस में अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास एवं शैयाधिवास हुआ। तृतीय दिवस में पूर्णाहुति, प्राण प्रतिष्ठा, आरती एवं प्रसादी हुई। इस पूरे आयोजन में महेशचन्द्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, मोहन अग्रवाल, जितेन्द्र गुप्ता, नवनीत गुप्ता, भरत गुप्ता, अमित गुप्ता, पीयूष गुप्ता, क्षितीश, मिलित, विदित, ईशान गुप्ता, रजत भूतड़ा, अनिकेत कसेरा, शुभम् शर्मा, निलेन्द्रसिंह, देवांश शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। उक्त कार्यक्रम मंदिर संस्थापक परिवार कमलादेवी मोदी, पं. कुलदीप एवं पं. ज्ञानेश्वर मोदी के सानिध्य से संपन्न हुआ।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!