Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खरगोन

सड़क से गुजरते समय गाड़ी रोक कर कलेक्टर ने नापी रोड़

1 min read
Text Size:

खरगोन :- कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा जिला मुख्यालय से जब भी बाहर भ्रमण पर रहते है तो उनकी नजरें कही न कही खामी ढूंढ ही लेती है। गत दिवस  जब वे लाड़ली बहना योजना के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने बड़गांव, नागझिरी, घट्टी और जामली रोड से निकले तो उन्हें बीच में सड़क निर्माण कार्य दिखाई दिया। नागझिरी और घट्टी के बीच सड़क संकरी दिखाई दी तो उन्होंने गाड़ी रोककर सड़क नपवाई।

एसडीएम  ओएन सिंह ने तीन अलग-अलग स्थानों पर रोड़ नापी। संशय होने पर मौक़े से ही पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री  विजय पंवार से सड़क निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नागझिरी और घट्टी के बीच 4.9 किमी. में नवीनीकरण का कार्य चल रहा है।

ठेकेदार को गिट्टी खदान आवंटित नहीं हुई है। इस कारण शोल्डर नहीं कर पाए है। जबकि 2.5 किमी. मजबूतीकरण का कार्य से पूरा रोड बनेगा, जो खंडवा रोड़ से घट्टी तक 12.6 किमी. की सड़क है। इसमें 2.5 किमी. पीएमजीएसवाई से बनना है। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि पूरे मापदंड के अनुसार रोड पूर्ण करें, डामर होते ही शोल्डर भी साथ ही पूर्ण हो।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply