Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

शक्ति केंद्र की बैठक में शामिल हुए राजस्व एवं परिवहन मंत्री

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेहरा टेहरी में शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा विकास कार्यों के लिए प्रदेश में भी जानी जाती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की विकास नीतियों के कारण देश प्रदेश में हर जगह विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा ने हर वर्ग को लेकर नीतियां बनाई है जिससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 साल भारत के लिए बेमिसाल रहे। जिसमें देश में विकास कार्य हुए तो वही पूरे विश्व में भारत का सम्मान भी बढ़ा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व प्रदेश नई बुलंदियों तक पहुंचा है। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा काम किया है । श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा की सरकार वादे नहीं काम करती है जिसके कारण जनता का आशीर्वाद हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राजपूत ने कहा कि हर व्यक्ति को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में करें कोई भी व्यक्ति भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं से ना छूटे। श्री राजपूत द्वारा कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं तथा भाजपा पदाधिकारियों का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ.वीरेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष कमल कुर्मी, रणबहादुर सिंह, छोटू राजा, जगदीश साहू, भगवानसिंह ठाकुर, भवानीसिंह ठाकुर मिहीलाल पटेल, सुदामा पटेल, नरेंद्र सिंह रामकुमार यादव, पप्पू यादव, गोवर्धन लोधी, मनोज सोनी, मोतीलाल बंसल, शिवलाल अहिरवार, दीनदयाल विश्वकर्मा, मोतीराम आदिवासी, प्रमोद पटेल, शोभाराम पटेल, रामकुमार यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply