Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

पन्ना जिले के हीरे को मिलेगा जीआई टैग

1 min read
Text Size:

भोपाल : हीरा नगरी के रूप में विश्व-विख्यात पन्ना जिले के हीरे को जीआई टैग मिलेगा। इसकी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जीआई टैग मिलने से पन्ना के हीरे की विशेष पहचान स्थापित होगी। एनएमडीसी द्वारा संचालित एक मात्र मेकेनाइज्ड खदान भी पन्ना में ही है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर संजय कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में जिले में निकलने वाले हीरों को विश्व स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए गत दिनों चेन्नई में जीआई रजिस्ट्री आवेदन किया गया था। जीआई टैग मिलने की पुष्टि होने पर अब पन्ना के हीरों की चमक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ेगी। पन्ना में हीरा व्यवसाय से जुड़े लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा

143 Views
What do you think?

Leave a Reply