Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

भगवान राम को लंका तक पहुंचाने वाले बानर सेना नहीं, आदिवासी ही थे : उमंग

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। मप्र में कांग्रेस अब हनुमान जी के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने में जुट गई है। इसी कड़ी में आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री उमंग सिंघार ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान राम को लंका तक पहुंचाने वाले बानर सेना नहीं, बल्कि आदिवासी थे। सिंगार ने यह भी कहा कि हनुमान जी आदिवासी थे। हम सब आदिवासी संकट मोचन हनुमान जी, भगवान बिरसा मुंडा और टंट्या मामा के वंशज हैं। कार्यकर्ताओं के बीच एक नारा भी उछाला की गर्व से कहो कि हम सब आदिवासी हैं। शुक्रवार को गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के टांडा से बाग तक विधायक एवं आदिवासी नेता उमंग सिंघार ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर युवाओं के साथ बाईक रैली निकालकर चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के टाडा से चिलचिलाती धूप में सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के वाहन रैली के साथ बाग पहुंचे। बाग में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि हमने जब-जब आदिवासी क्षेत्र के विकास की बात सदन में और बाहर उठाई तब तब भाजपा सरकार हमारे पीछे पड़ गई। इस बार हम सबको मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनानी है, ताकि बीजेपी खरीद-फरोख्त ना कर सके। वाहन रैली के साथ ही विधायक उमंग सिंघार में अपने चुनाव अभियान का आगाज कर दिया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मुकाम सिंह अलावा, चंद्रपालसिंह अजनारिया, सदन सिंह काटी, सुखराम मकवाना, बंटू सोलंकी ने भी जमकर विधायक सिंघार की तारीफ कर भाजपा सरकार को घेरा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झवर, अशोक माझी, स्वतंत्र जोशी, प्रदीप अगाल, लक्की ठाकुर, गोल्डी खान, अमर निगवाल, करम सिंह मेडा, सलाम पठान, राज मालानी, मलखान पटेल, राजू अनारे, नारायण सिंह भूरिया के साथ यहां के प्रभारी कुलदीपसिंह डंग सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply