Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

राज्य सरकार किसी को भी बेघर नहीं करेगी

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार किसी को भी बेघर नहीं करेगी। राज्य सरकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निवासी जिनके पास स्वयं के रहने का घर नहीं है उन्हें आवासीय पट्टे उपलब्ध कराने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में बैराड़ निवासियों को भी आवासीय भूमि के पट्टे उपलब्ध कराये जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर लोक निर्माण राज्य मंत्री  सुरेश धाकड़ के साथ आए शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत बैराड़ के निवासियों से चर्चा के दौरान यह बात कहीं।

बैराड़वासियों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा में बैराड़ की चरनोई भूमि जिस पर अजा, अजजा और पिछड़ा वर्ग के परिवार 20-25 वर्षों से रह रहे है, को आबादी भूमि घोषित करने का आग्रह किया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply