पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

देवास- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आईटीसी चौपाल सागर में पौधारोपण किया गया। मुख्य अतिथि कृषि उप संचालक आरपी कनेरिया एवं जन अभियान परिषद ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष व मप्र शासन से सम्मानित ग्राम छोटी चुरलाय के युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने इंदौर बायपास स्थित चौपाल सागर परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का संरक्षण की शपथ दिलाई।

परिसर में शुद्ध हवा व ऑक्सीजन हेतु विभिन्न औषधीय, छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि  कनेरिया ने पर्यावरण की रक्षा हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर एचआईसी राकेश शर्मा, एरिया मैनेजर मनीष बी शाह, जयप्रकाश, नीरज साहू  सहित ग्रामीण कृषक व कर्मचारी उपस्थित थे।

92 Views

Leave a Reply