Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

48 करोड़ रूपये से होगा सिंगरौली जिले में बिजली अधो-संरचना का सुदृढ़ीकरण

1 min read
Text Size:

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया हैं कि सिंगरौली जिले के विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से 48 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से भारत सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण के तहत 37 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 12 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

एकीकृत राशि से कराये जाने वाले कार्यों में 132/33 केव्ही अतिरिक्त उच्च दाब पॉवर ट्रासफार्मर स्थापना, 4 नवीन 33/11 केव्ही उपकेंद्र निर्माण, वोल्टेज व्यवस्था में सुधार के लिए 9 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 21 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण कार्य, 168 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 2369 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य एवं 280 उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण और कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं।

इससे सिंगरौली जिले की लगभग 12 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी एवं आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply