Skip to content
Thursday, 29 October 2026
हरदा

भोपाल में पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विगत दिनों एक नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने तथा बाद में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सिटी पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की 21 मई को आरोपी ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जहां नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। इधर परिजनों ने हर जगह तलाश करने के बाद 23 मई को सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 1 जून को आरोपी बसंत नरवडे निवासी विकास नगर को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिक लड़की को दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 376 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर लिया है, वहीं मेडिकल उपरांत जिला न्यायालय पेश किया है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply