Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

राज्यपाल श्री पटेल ने नेपाल के प्रधानमंत्री श्री प्रचंड का स्वागत किया

1 min read
Text Size:

श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की

भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत किया। नेपाल के प्रधानमंत्री आज उज्जैन में श्रीमहाकाल दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुँचे और पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल श्री पटेल ने नंदी द्वार संकुल में श्री ‘प्रचंड’ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया और उन्हें महाकाल महालोक परिसर का अवलोकन कराया। श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल ने उन्हें स्मृति- चिन्ह भेंट किया। उज्जैन से इंदौर रवाना होते समय प्रधानमंत्री श्री प्रचंड को भावभीनी विदाई दी गई। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply