देवास- जी.डी. फाउंडेशन की इकाई के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष जनाब मकसूद शाह के नेतृत्व में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री एवं फलों का वितरण किया गया। संस्था ने अपने सेवा कार्यो को आगे बढ़ाते हुए वृद्धाश्रम जाकर वृद्धजनों को खाद्य सामग्री एवं मौसमी फल वितरीत कर आशीर्वाद लिया। साथ ही वृद्धजनों की सेवा में हमेशा तन-मन-धन से लगे रहने वाले प्रबंधक दिनेश चौधरी का स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था सदस्यों ने वृद्धजनों का हालचाल व स्वास्थ्य संबंधि चर्चा भी की। वृद्धजनों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की।
121 Views

