Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित नव-दम्पतियों को दी बधाई

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विवाह 2 आत्माओं का मिलन और पवित्र बंधन है। इससे 2 परिवार भी आपस में जुड़ते हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में नव-दंपतियों को 49 हजार रूपए का चेक दिया जाता है, जिससे वे अपनी जरूरत के अनुसार गृहस्थी का आवश्यक सामान खरीद सकें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा खरगोन और विदिशा जिले के सिरोंज में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के विवाह समारोह में नव-दम्पतियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। खरगोन में 166 और सिरोंज में 199 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply