Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

परसवाड़ा को विकास के मामले में अग्रणी बनाने के प्रयास जारी

1 min read
Text Size:

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र को विकास के मामले में प्रदेश में अग्रणी क्षेत्र के रूप में विकसित किये जाने के प्रयास निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि अधो-संरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। राज्य मंत्री  कावरे आज बालाघाट जिले के ग्राम हट्टा में 62 लाख 70 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्रामीणों को जानकारी दी कि ग्राम हट्टा में मनरेगा की राशि से दुर्गम क्षेत्रों में सड़क निर्माण और 15वें वित्त आयोग की राशि सीमेंट-क्रांक्रीट सड़क, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और गार्डन का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने निर्माणा एजेंसी को कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। लाड़ली बहना योजना की चर्चा करते हुए श्री कावरे ने कहा कि जून से बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि मिलना शुरू हो जायेगी। पात्र बहनों को 7 जून से स्वीकृति-पत्र वितरण किये जायेंगे। राज्य मंत्री श्री कावरे ने क्षेत्र के धनसुआ तालाब में मछली-पालन को बढ़ावा देने के लिये फिशयार्ड निर्माण का भी भूमि-पूजन किया। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply