चंदन का पेड़ काटकर बेचने जा रहे चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। पुलिस ने तीन चंदन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 38 किलो चंदन की लकड़ी जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 52 हजार रुपए है, जो पुलिस ने जब्त की है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि तीनों आरोपी चंदन के पेड़ों को काटकर लकड़ी चोरी कर बाजार में विक्रय करते थे। तीनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर इंदौर रोड़ बायपास मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पिछले दिनों जिले के बरोठा में चंदन का पेड़ काटा था, जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया था। उसी पेड़ की लकड़ियों सहित चंदन का पेड़ काटने के औजार भी आरोपियों के पास से जब्त किए हैं। एएसपी मंजीत सिंह चावला ने प्रेसवार्ता में बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन लोग बाइक क्रमांक एमपी 41 एमडी 8085 से चंदन की कटी हुई लकड़ियां लेकर बेचने जा रहे हैं। पुलिस ने तीनों आरोपी अजहर पिता हबीब निवासी ग्राम हकीमपुर खोयरा थाना जावर जिला सीहोर, लालू पिता नन्हे खाँ निवासी पटाडी रोड बरोठा देवास, रफीक पिता अजीज खान निवासी किले के अंदर सतवास जिला देवास के पास से चंदन की 38 किलो लकड़ियां जिनके दो अलग-अलग टुकड़े जिनकी अनुमानित कीमत 1 लाख 52 हजार रुपए है, जो जब्त की है। आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि पिछले दिनों बरोठा में चंदन का पेड़ काटा था, उसकी लकड़ियां बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले रैकी करते हैं फिर मौका मिलते ही रात्रि में चंदन के पेड़ को काटकर उसकी लकड़ियां सुरक्षित स्थान पर रख देते थे, मौका मिलते ही उसे बाजार में बेच देते हैं। पुलिस ने बताया तीनों आरोपियों पर पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड विभिन्न थानों में दर्ज है।

इनका रहा सराहनीय कार्य

चंदन चोरों को पकड़ने में दीपक सिंह यादव कोतवाली थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक पवन यादव, सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर मंडलोई, प्रधान आरक्षक सुनील देथलिया, आरक्षक पिन्टू देथलिया, नवीन देथलिया, मनीष देथलिया का सराहनीय योगदान रहा।

Views Today: 2

Total Views: 68

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!