Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल

आयुर्वेद में बीमारियों को जड़ से नष्ट करने की क्षमता

2 min read
Text Size:

आयुर्वेद हमारी देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। ऋषि-मुनि और आमजन सभी आयुर्वेदिक दवाइयों का उपयोग करके स्वस्थ्य एवं निरोगी जीवन जीते थे। इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता था। आज हमारे देश के चिकित्सा विज्ञान ने बहुत प्रगति कर ली है। परन्तु आज भी कई बीमारियों का इलाज सिर्फ आयुर्वेद में है। आयुर्वेद ही एक ऐसी चिकित्सा पद्धति है, जिसमें बीमारियों को जड़ से नष्ट करने की क्षमता है। आयुर्वेद पद्धति का इलाज धीरे-धीरे कुछ लम्बा समय लेकर आराम देता है और बीमारी को खत्म कर देता है।

मंत्री श्री पटेल ने यह बात  बड़वानी में आयुष मेले का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा लगाये जा रहे मेलों की सराहना करते हुए लोगों को आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोटा अनाज हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभदायक हैं। हम अपने जीवन में गेहूँ एवं चावल के अलावा बाजरा, ज्वार, रागी की रोटी, खिचड़ी, उपमा का सेवन करे तो हमारे शरीर को सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इससे मधुमेह उच्च रक्तचाप, कैंसर, मोटापा आदि रोगों से बचाव में सहायता मिलती है।

मेले में विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, औषधीय पौधों का वितरण, योग दिवस के लिए हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान पर पंजीयन, एन.सी.डी. स्क्रीनिंग, स्वर्णप्राशन संस्कार स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया गया।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply