अनोखा तीर, खातेगांव। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा शुक्रवार को घोषित किए गए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में नगर के अनेक विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी शाला का नाम रोशन किया है। स्थानीय मेकलसुता स्कूल में अध्ययनरत छात्रा कृता शर्मा पिता भगवती शर्मा ने दसवीं की परीक्षा में 500 यें से 466 अंक लेकर 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कृता ने अंग्रेजी में 91, हिंदी में 92, संस्कृत में 90, गणित में 98, विज्ञान में 95 और सामाजिक विज्ञान में 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
152 Views

