Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

गणित में मिले 100 प्रतिशत अंक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट आया है। इस साल विद्यालय के 60 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। शाला की छात्रा दीपिका भाटी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान किया। शाला के विद्यार्थी कुलदीप चौहान ने 95.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और छात्रा लक्ष्मी विश्नोई ने 95 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन तीनों विद्यार्थियों को गणित में सौ प्रतिशत अंक मिले हैं। स्कूल 79 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। शाला की छात्रा अनुष्का ने 91 प्रतिशत, राजा प्रजापति ने 89.6, श्रद्धा चौधरी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्राचार्य एवं स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है।

237 Views
What do you think?

Leave a Reply