सेवा आश्रम पर राघवेंद्र सरकार का 14वा स्थापना दिवस मनेगा उत्साह के साथ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विशाल भंडारा एवं कन्या भोजन का आयोजन, भगवान का होगा अलौकिक श्रृंगार

खातेगांव। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2 जून शुक्रवार को सेवा आश्रम पर राघवेंद्र सरकार का 14 वा स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए सेवा आश्रम के परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 शिव शंकर गुरुजी ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 2 जून को राघवेंद्र सरकार के स्थापना दिवस महोउत्सव पर विशाल भंडारा, कन्या भोजन का आयोजन 2 जून शुक्रवार प्रातः 11 बजे से सेवा आश्रम परिसर जेपी कॉलोनी अजनास रोड पर आयोजित किया जा रहा है। समस्त भक्त श्रद्धालु राघवेंद्र सरकार के 14 वे स्थापना दिवस पर पहुंचकर भगवान के अलौकिक श्रृंगार का दर्शन पूजन कर महाप्रसाद ग्रहण करें।

204 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!