Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
देवास

विधानसभा के दावेदार शाहिद खान ने पुर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अपनी दावेदारी का आवेदन पत्र दिया

2 min read
Text Size:

देवास- मंडी धर्मशाला एबी रोड पर पुर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह राजा साहब ने सेक्टर मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली व देवास विधानसभा 171 के जन संवाद कार्यक्रम में सभी से मुलाकात कर कार्यकर्ता के साथ भोजन किया। इसके पश्चात देवास से सांवेर जाते समय देवास विधानसभा क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता शाहिद खान ने चर्चा कर देवास विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 171 से अपनी दावेदारी का आवेदन पत्र देते हुए बताया कि मैंने महापौर में भी पत्नी के लिये टिकट मांगा था जो मुझे नहीं दिया। अबकी बार कांग्रेस पार्टी के छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा कर स्थानीय दावेदार को टिकट देना चाहिए।

शाहिद खान 2003 से कांग्रेस पार्टी के लिये काम कर रहे हैं। उन्होंने टीम कमलनाथ विचार सद्भावना मंच मे सोशल मीडिया के माध्यम से लाखों फॉलोअर्स को जोड़ा व हजारों युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जुडे संगठनों में नियुक्ति करवाई। शाहिद खान कांग्रेस पार्टी में सोशल मीडिया किंग के नाम से जाने जाते हैं। वो सभी गुटो के नेताओं व कार्यकर्ता से जुडक़र काम करते हैं। ना कभी गुटबाजी करते हैं, ना गुटबाजी को बढ़ावा देते हैं। शहर में सभी कांग्रेस जन का सहयोग मिलेगा। अगर कांग्रेस पार्टी शाहिद खान को टिकट देती है तो देवास विधानसभा का चुनाव राजा और रंक का रहेगा। इस बार देवास में भी परिवर्तन होगा।

262 Views
What do you think?

Leave a Reply