Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
देवास

विद्युत एवं नल कनेक्शन को लेकर जनसुनवाई में पहुंचे वार्ड 18 पटेल नगर न्यू क्षेत्र के रहवासी

1 min read
Text Size:

देवास – वार्ड क्रमांक 18 पटेल नगर न्यू क्षेत्र के रहवासी मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष पहुंचे और आवेदन सौंपा। रहवासियों ने बताया कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के करीबन 25 परिवार रहते है। किंतु आज तक हमारे क्षेत्र में विद्युत की व्यवस्था नही है। बिजली नही होने से रहवासियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। हमारे क्षेत्र में नल कनेक्शन भी नही होने से पानी की समस्या बनी रहती है।

क्षेत्र का मार्ग भी काफी अवरूद्ध है, जिससे आने-जाने में काफी समस्या होती है। रहवासियों ने बताया कि कई बार स्थानीय विधायक, वार्ड पार्षद एवं निगम अधिकारियों से मिलकर आवेदन दे चुके है, लेकिन हमारी समस्याओं का निराकरण नही हो पाया। रहवासियों ने मांग की है कि हमारे क्षेत्र में करीबन छह विद्युत पोल, नल कनेक्शन प्रदान कराया जाए, जिससे हमें बिजली व पानी की सुविधा का लाभ मिल सके।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply