Skip to content
Sunday, 1 November 2026
भोपाल

यात्री वाहनों की फिटनेस जांच के लिए चलाएं औचक निरीक्षण अभियान : गोविन्द सिंह  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, भोपाल। प्रदेश राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश भर में यात्री वाहनों की फिटनेस जांच के लिए औचक निरीक्षण का सघन अभियान चलाया जाए। श्री राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि इस फिटनेस जांच अभियान में परिवहन विभाग के अफसरों द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए अन्यथा उनके खिलाफ भी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। श्री राजपूत ने उक्त निर्देश मंगलवार को परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में प्रमुख सचिव परिवहन सुखवीर सिंह, आयुक्त संजय कुमार झा, अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन अरविंद सक्सेना सहित अन्य अफसर मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रदेश के प्रमुख सचिव परिवहन एवं आयुक्त को दिए निर्देश में परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने दो टूक कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में गठित सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी की अनुशंसा द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए गए व्यापक दिशा निर्देश के पालन में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सघन अभियान चलाकर यात्री वाहनों के फिटनेस जांचने के लिए औचक भौतिक निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ विधि अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करें। श्री राजपूत ने परिवहन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सघन फिटनेस जांच अभियान के दौरान की गई कार्यवाही की जिलेवार रिपोर्ट 15 दिवस के अन्दर अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में सुचारू यात्री परिवहन एवं यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जाएगी।

अतिरिक्त चालक की उपलब्धता सुनिश्चित करें

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने परिवहन आयुक्त को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लम्बी दूरी की यात्री वाहनों में एक अतिरिक्त वाहन चालक की उपलब्धता को पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित कराएं, साथ ही जांच अभियान के दौरान इस बात की भी पड़ताल करें कि यात्रा के दौरान यात्री वाहनों द्वारा किसी अन्य प्रकार की लापरवाही तो नहीं बरती जा रही है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply