देवास – मप्र सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिलेभर के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चौथे दिन भी शांतिपूर्वक रूप से काम बंद हड़ताल पर रहे। जिलाध्यक्ष जवाल सिंह ठाकुर ने बताया कि सहकारी कर्मचारियों ने एबी रोड स्थित मण्डुक पुष्कर धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए शासन की नीतियों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर करते हुए शासन को लाभ पहुंचाते हैं। हड़ताल के पूर्व मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपकर अल्टीमेटम दे दिया है। कर्मचारियों की मांग हे कि वर्ष 2019 में जारी सेवा नियम अनुसार वेतन मान लागू किया जाए। मार्च 2021 मे महासंघ के साथ किए गए शासन से समझौते अनुसार प्रदेश के पैक्स सहकारी संस्थाओं के प्रभारी प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखापाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लिपिक, कैशियर, विक्रेता, कनिष्ठ विक्रेता, तुलैया, भृत्य, चौकीदार आदि कर्मचारियों को ग्रामीण स्तर पर कार्यरत शासकीय कर्मचारियों के समतुल्य वेतन मान दिया जाए। प्राइवेट उपभोक्ता भण्डार स्वसहायता समूह, वन समिति आदि को खाद्यान्न वितरण पर कमीशन 200 रुपए प्रति क्विंटल तत्काल जारी किया जाए। अब हमारी शांतिपूर्वक हड़ताल चल रही है। यदि मांगे नही मानी गई तो मध्य प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए सुंदरकांड पाठ, पूजा हवन, मुंडन संस्कार, रैली निकालकर विरोध दर्ज करायेंगे। इसके बावजूद भी मांगे नही मानी गई तो भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री को सामुहिक इस्तीफा देकर घर बैठ जाएंगे।
Views Today: 2
Total Views: 40

