नर्मदापुरम – आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने आमजनों की समस्याओं को सुन उनका त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में कुल 84 आवेदन आएं। जिला पंचायत सीईओ श्री एस एस रावत,अपर कलेक्टर मनोज कुमार ठाकुर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी जनसुनवाई में उपस्थित रहें।
जनसुनवाई में तहसील माखननगर के ग्राम मोहासा निवासी कृषक प्रेम सिंह राजपूत ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि उनके द्वारा समर्थन मूल्य पर अपनी 376.40 क्विंटल धान की फसल को मां नर्मदा आजीविका स्व सहायता समूह को विक्रय किया गया था, जिसकी कुल भुगतान राशि 7,67,856 रुपए हैं। जिसका अभी तक भुगतान नहीं हुआ हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति नियंत्रक ने आवेदन की जांच कर तत्काल भुगतान की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार गेहूं की फसल का भुगतान न होने के संबंध में जनसुनवाई में आए तहसील इटारसी के ग्राम सनखेड़ा निवासी रामनाथ चौरे को गेहूं की फसल का विक्रय करने पर कुल 4 लाख 90 हजार की राशि का भुगतान करने की कार्यवाही की गई।
जनसुनवाई में औद्योगिक क्षेत्र मोहासा निवासी चंदन केवट ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा उनकी झुग्गी झोपड़ी हटाए जाने से पूर्व उन्हें पट्टा प्रदान किया जाए। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर तहसीलदार नर्मदापुरम ने आवश्यक कार्यवाही कर बताया कि आवेदक जिस भूमि पर निवास कर रहा है वह वर्तमान में जिला उद्योग केंद्र के नाम पर दर्ज है। ऐसे में आवेदक को मध्यप्रदेश भूमिहीन अधिनियम 1984 के तहत पट्टा प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी। तहसील इटारसी निवासी अब्दुल रफीक द्वारा वार्ड नंबर 8 से अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में आवेदन दिया जिस पर तहसीलदार इटारसी द्वारा संबंधित को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए अन्य आवेदनों का भी तत्परतापूर्वक निराकरण किया ।

