ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शुभारम्भ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खातेगांव। स्थानीय शा. सी. राइज. मॉडल स्कूल खेल मैदान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं शिक्षा विभाग के सयुंक्त तत्वधान मे ग्रीष्मकालीन खेल शिविर का शुभआरम्भ किया गया जो की 1 महीने तक चलेगा जिसमे 12से 18 वर्ष तक के बालक बालिकाए भाग लेंगे । शुभारम्भ समाहरोह मे मुख्य आतिथि के रूप मे वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जय तोमर व विशेष आतिथि सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज उपाध्याय तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सी एम राइज मॉडल स्कूल के उपप्रचार्य महेश माली ने की। सर्व प्रथम अतिथियो के द्वारा बजरंग बली के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रजवलित किया शुरवात की गयी सभी अतिथियों ने अपने उदभोदन मे बच्चों को खेल शिविर से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रशिक्षण शिविर सुवह 6 से 8 व शाम 5 से 7बजे तक प्रतिदिन संचालित होगा। इस अवसर पर सीनिर खिलाडी नीलेश विंजवा, आयुष यादव, चन्दन यादव, अनिरुद्ध प्रजापति, संजना विजवा, श्रुति यादव, योगिता साहू आदि उपस्थिति रहे व कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक योगेश जाणी ने किया व अतिथियों का आभार खेल युवा कल्याण विभाग खेल ब्लॉक समन्वयक रीमा बछानिया ने माना।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!