अवैध कटाई के मामले में दो आरोपियों को न्यायालय ने भेजा जेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खातेगांव रेंज के वन क्षेत्र में अवैध कटाई एवं अतिक्रमण करने वाले दो आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेजा

खातेगांव। परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 300 में समूह बनाकर हथियारों के साथ वन क्षेत्र में प्रवेश कर पेड़ पौधों की कटाई, ठूठों को जलाने एवम ठूठ खुदाई कर 3 हेक्टर क्षेत्र में अतिक्रमण करने का प्रयास करने पर आरोपियों विरुद्ध अपराध क्रमांक 492/ 7 दिनांक 18 नवंबर20 22 को भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1), 77 जैव विविधता 3,7,55(2)58 एवम लोक संपत्ति विरूपण निरोधक अधिनियम 1984 की धारा 3,(1),5 पंजीबद्ध किया गया था परंतु आरोपी मौके से फरार हो गए, वनमंडलाधिकारी देवास प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन एवम एसडीओ कन्नौद के निर्देशन में आरोपी जंगली पिता बोमल एवम भागीरथ पिता मोजीराम को गिरफ्तार कर प्रकरण की जांच कर, पूर्ण विवेचना उपरांत आज 8 मई 2023 माननीय न्यायालय खातेगांव में पेश करने पर माननीय न्यायालय ने सभी दोनों आरोपियों को जेल भेजने का आदेश दिया! सम्पूर्ण विवेचना एवम कार्यवाही में सुश्री वंदना ठाकुर परिक्षेत्र अधिकारी खातेगांव का मार्गदर्शन व डिप्टी रेंजर मान सिंह गौड़ बिटगार्ड गौरान तिवारसु, रक्षा श्रमिक दिनेश एवं शंकर का सराहनीय सहयोग रहा।

121 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!