Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देकर भागे आरोपियों ने पुलिस पर किया हमला

1 min read
Text Size:

– देवास पुलिस जवान ने जान पर खेलकर चेन स्नेचिंग के आरोपी को धरदबोचा

देवास। शहर की पुलिस लगातार अपराधों के खुलासे करने के साथ आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुचा रही है। बुधवार को सुबह घटी लूट की घटना ने सनसनी मचा दी। घटना सुबह की बताई जा रही है। मधु राठौर पत्नी प्रेम नारायण उम्र 55 वर्ष से दो अज्ञात बदमाशों ने बीएनपी थाना के पास सोने की चैन लूट ली थी। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बदमाशो की घेराबन्दी की गई। देवास पुलिस के जवान दीपेंद्र शर्मा ने जैसे ही आरोपियो को पकडऩा चाहा आरोपियो ने चाकू व पत्थरो से हमला कर दिया। घायल आरक्षक को सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, घायल जवान इलाजरत होकर ठीक है। पुलिस ने एक आरोपी सुरेंद्र सेंधव निवासी टोंक को पकड़ लिया है। एक अन्य साथी अजय सेंधव फरार हो गया है। जिसको पकडऩे टीम लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा घायल आरक्षक को 5000 का नगद पुरस्कार दिया गया।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply