अग्नि को साक्षी मान कर नव दांपत्य जीवन की शुरुआत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अग्नि को साक्षी मान कर नव दांपत्य जीवन की शुरुआत कर रहे बर बंधु ने सात फेरे लिए,68 जोडो का निकाह हुआ, निकाह कबूल है कबूल है

खातेगाव। खुशी खुशी कर दो विदा महलों का राजा मिला ,तुम्हारी रानी बेटी राज करेगी । 501 बेटियों के विवाह समारोह में खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने विदाई गीत गाते हुए नव दंपति जीवन की शुरूआत कर रह बर बधुओं को विदाई गीत के माध्यम से आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन में विवाह संस्कार के दौरान कन्या दान करने का अवसर यदि हमें प्राप्त होता है तो निश्चित हम बहुत सौभाग्य शाली है । एक ही छत के नीचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार विवाह एवं निकाह का आयोजन खातेगांव के मंडी प्रांगण में आयोजित किया गया जहां विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम ने संयुक्त प्रयास से ऐतिहासिक सफल आयोजन किया। अग्नि को साक्षी मान कर नव दांपत्य जीवन की शुरुआत कर रहे बर बंधु ने सात फेरे लिए । 68 जोडो का निकाह हुआ, निकाह कबूल है कबूल है कबूल है।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर वृषभ गुप्ता ,पुलिस अधीक्षक देवास,खातेगांव प्रवीण प्रजापत, एसडीओपी ज्योति उमठ ,तहसीलदार राकेश यादव,जनपद सीईओ के पी राजोरिया, नगर परिषद सी एम ओ निकालने चितामन,थाना प्रभारी बिकात झझोट,सहित बडी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। विधायक आशीष शर्मा नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी जनपद अध्यक्ष सरिता धनवारे, कन्नौद जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रेवाराम सारण टीपरास,. नेमावर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल अर्जुन पवार राजेश मीणा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत ललित गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों ने कन्याओं को 49 हजार रूपये की राशि का चेक एवं प्रशंसा पत्र भेट किया गया,बैन्ड बाजे ,शहनाई के साथ विदाई दी गई । इस अवसर पर सभी की आखे नम हो गई ,हजारो की संख्या में समाजजनो के साथ परिजन भी शामिल हुये करनी 18 हजार से अधिक लोग समारोह मे पहुचे । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विज्युअल से जुड़कर बरिष्टजनो बधुओ को आशीर्वाद दिया ।

 

Views Today: 2

Total Views: 196

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!