हितेश साहू युवा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत
खातेगाव। मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा, अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू, उदयपुरा, रायसेन को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, नई दिल्ली का युवा राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर(पूर्व कैबिनेट मंत्री, महाराष्ट्र), महासचिव, रामलाल गुप्ता, अतिरिक्त महासचिव, डा अरुण कुमार भस्मे, ताराचंद साहू, अध्यक्ष, मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा, भोपाल तथा भाई संदीप साहू, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अध्यक्ष (मंत्री दर्जा), तेल घाणी बोर्ड, छत्तीसगढ़ सरकार सहित . वरिष्ठ जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सब समाज खातेगांव नेमावर धर्मशाला निर्माण समिति नवयुवक मंडल सहित मध्य प्रदेश तैलिक साहू महासभा के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए हितेश साहू को नवीन दायित्व मिलने पर बधाई दी और समाज के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले ऊर्जावान युवा को वरिष्ठ जनों के द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया जानकारी देते हुए पत्रकार प्रदीप साहू खातेगांव में बताया कि निश्चित समाज के संगठन में समाज की उन्नति और विकास में जब भी मेहनत और लगन से कार्य करते हैं तो संगठन में बैठे वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा इस प्रकार के दायित्व होते जाते हैं जिससे समाज को एक नई दिशा मिलती है l
Views Today: 2
Total Views: 164

