देवास। शहर में देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यो का अवलोकन देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बुधवार को देवास विकास प्राधिकरण की दो महत्वपूर्ण योजनाओं में किए जा रहे विकास कार्य जिनमें ट्रांसपोर्ट नगर, मिनी सुपर कॉरिडोर का अवलोकन नवनियुक्त देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव ने किया इस दौरान विभाग के इंजीनियर प्रदीप शर्मा, प्रदीप पाठक, मुनव्वर बैग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही नोडल एजेंसी देवास विकास प्राधिकरण के द्वारा कलेक्टर भवन व शासकीय कर्मचारियों के नवीन शासकीय भवनों (क्वाटरों) के निर्माण कार्य का अवलोकन कर अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए।
देविप्रा अध्यक्ष ने विकास कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Text Size:
104 Views
What do you think?






