Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
खंडवा

वैश्य महासम्मेलन की बैठक में बोले पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता

2 min read
Text Size:

खण्डवा। मध्य प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के गठन का उद्देश्य वैश्य बंधुओं के हितों की रक्षा और संरक्षण है। अच्छे मन से पवित्र उद्देश को लेकर कार्य करने से सफलता अवश्य मिलेगी। प्रतिमाह कोई न कोई कार्यक्रम अवश्य करें। कार्यक्रमों को मिलने का माध्यम बनाएं। युवाओं को जोडऩे के लिए उनसे संबंधित प्रभावी कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। संगठन को जीवित रखने के लिए पदाधिकारियों को अपना कुछ समय देना अतिआवश्यक है। समाज के हितों की सुरक्षा में आशातीत सफलता मिल रही है। हम जितने अधिक सक्रिय होंगे उतना ही समाज को सहयोग कर पाएंगे। यह बात वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश खंडवा संभाग की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल वैश्य महासम्मेलन मप्र के प्रदेश अध्यक्ष व मप्र शासन के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि वैश्य महासम्मेलन एक सामाजिक संगठन है। इसमें 50,000 से अधिक सदस्य और गांव स्तर तक संगठन का सक्रिय होना हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने संगठन के माध्यम से किये जाने कार्यक्रमों से सम्बंधित जानकारी दी। बैठक लखनलाल नागौरी की अध्यक्षता व आयोजक जिला इकाई खण्डवा के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल पन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, संभागीय अध्यक्ष कल्याणमल ,प्रदेश मंत्री प्रकाश बाहेती, संभाग प्रभारी निशा अग्रवाल व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल मंचासीन हुए।

मीडिया प्रभारी नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि बैठक में खण्डवा सम्भाग के खरगोन, बड़वानी,बुरहानपुर व खण्डवा जिले के पदाधिकारी उपस्थित हुए। अतिथियों का स्वागत महिला जिला इकाई एवं युवा जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर के पदाधिकारियों ने वैश्य महासम्मेलन के तहत जिलों में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। प्रदेश पदाधिकारियों ने होने वाली परेशानियों के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रदेश संगठन मंत्री सुधीर अग्रवाल ने संगठन की विस्तृत जानकारी देते हुए संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता वृद्धि व सक्रिय रहकर समाज हितेषी कार्यो की बात कही। स्वागत उद्बोधन सम्भाग प्रभारी लखनलाल नागोरी ने दिया। कार्यक्रम का संचालन शालिनी अग्रवाल ने किया। जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने सभी का आभार माना।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply