बड़वाह को जिला बनाने की फिर उठी मांग, कल देंगे ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

विकास पवार बड़वाह – नगर को जिला बनाने के लिए स्थानीय सामाजिक,राजनेतिक, समाजसेवी संगठन एवम युवा वर्ग पिछले करीब कई वर्षो से अपने नगर के विकास और रोजगार लाने के उद्देश्य को लेकर जिला बनाने की मांग कर रहे है। हालाकि अब तक के लोकसभा,विधानसभा चुनाव के दौरान बड़वाह को जिला बनाने के वादे हमेशा सर्वप्रथम रहें है। लेकिन आज तक स्थानीय और बाहरी जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण बड़वाह नगर को जिला बनना तो दूर नगर की सीमा वृद्धि जैसे आवश्यक कार्य की नही करवा पाए। जिसके कारण आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के पुर्व एक बार फिर नगरवासियों ने बड़वाह को जिला बनाने की मांग की है। जिसके लिए 12 अप्रैल बुधवार सुबह 10 बजे नगर के समस्त समाजसेवी, सामाजिक, राजनेतिक संगठन और युवा वर्ग जय स्तंभ चौराहे पर एकत्रित होगा। जहा से रैली के रूप में सभी नगरवासी एसडीएम कार्यालय पहुचेंगे। जहा एसडीएम को एक ज्ञापन सौपा जायेगा। उक्त रैली में शामिल होने की अपील नगर के हर जागरूक युवा और समाजसेवियो ने की है।

 

आखिर बड़वाह को ही क्यों बनाए जिला —-

 

नगर के सामाजिक,राजनेतिक, संगठनों एवम जनप्रतिनिधियों और पत्रकार बंधु बड़वाह नगर को जिला बनाने की मांग विगत 40 वर्षो से कर रहे है। हालाकि जिले की मांग को लेकर हमेशा हर किसी के जहन में एक सवाल उठता है की आखिर बड़वाह को ही क्यों जिला बनाए ? ऐसा इसलिए क्योंकि बड़वाह से विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओमकारेश्वर, ममलेश्वर तथा ऐतिहासिक व पर्यटक स्थल महेश्वर समीपस्थ होकर सामाजिक व्यापारिक एवं सांस्कृतिक रूप से जुड़ा हुआ है। यहां देश का प्रमुख अर्धसैनिक बल सीआईएसएफ का प्रमुख प्रशिक्षण सेंटर है। जबकि नर्मदा तट पर धार्मिक व पर्यटक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन होते हैं। वही बड़वाह के उत्तरी तट पर कई जाने माने संत महात्माओं के आश्रम भी है। जहा होने वाले आयोजनों में वर्ष भर में हजारों श्रद्धालु देश विदेशों से आते हैं और कानून और प्रशासनिक व्यवस्था को बड़वाह से आसानी से संपादित नियंत्रित व चुस्त-दुरुस्त करने हेतु बड़वाह को जिला बनाना जनहित में अत्यंत आवश्यक है। इसके साथ ही वर्तमान में बड़वाह नगरपालिका क्षेत्र है। जबकि यह क्षेत्र नेशनल हाईवे, ब्रॉडगेज रेल लाइन के प्रमुख मार्ग से जुड़ा हुआ है। यहा पर आसपास प्राचीन तीर्थ स्थल होने के साथ सिद्वरकुट जैन तीर्थ भी है। शासकीय रूप से यह केंद्रीय सरकार के अधीन प्रमुख औद्योगिक सुरक्षा बल का मुख्यालय है। जिस प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा अन्य जिले बनाए गए और बनाए जा रहे हैं। उसी तरह बड़वाह को भी जिला घोषित करना जनहित में अतिआवश्यक है।

Views Today: 2

Total Views: 274

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!