Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

अन्नदूत योजना, युवाओं को वाहन खरीदने में मिलेगी मदद

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजनाÓ के तहत युवा बेरोजगारों को द्वार प्रदाय योजना के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य शासकीय योजनाओं का खाद्यान्न व अन्य सामग्री प्रदाय के लिए 7.50 मेट्रिक टन क्षमता के ट्रक खरीदने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है। इस योजना के लिए शासन के पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों का परीक्षण व आवश्यक कार्यवाही करने के लिए जिला पंचायत हरदा के मीटिंग हॉल में कलेक्टर ऋषि गर्ग की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी एसबी वर्मा ने बताया कि इस योजना हेतु जिले में 6 सेक्टर हरदा, हंडिया, टिमरनी, रहटगांव, खिरकिया, सिराली बनाये गए हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2 आवेदन पत्र आवेदकों के पास वाहन चलाने का हेवी लायसेंस न होने से जांच के दौरान निरस्त किए गए। शेष 6 आवेदनों पर कार्यवाही की जा रही है। श्री वर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत पात्र आवेदक को 25 लाख तक का ऋण वाहन क्रय करने हेतु सेंट्रल बैंक आफ इंडिया से 7 वर्ष के लिए दिया जाएगा। आवेदकों को 1.25 लाख रुपये की राशि जमा कराना होगी। शासन का अनुदान 1.25 लाख रुपये का है। उन्होंने बताया कि राशन सामग्री परिवहन व हैंडलिंग हेतु सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन व आवेदकों के मध्य अनुबंध किया जाएगाा।

——————————–

87 Views
What do you think?

Leave a Reply