उच्च का होगा सूर्य दिलाएगा यश और मान सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

दैनिक अनोखा तीर, हरदा।नवग्रहों के राजा सूर्य 14 अप्रैल 2023 से मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। आगामी 14 अप्रैल से 15 मई 2023 तक सूर्य मेष राशि में भ्रमण करते रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नवग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य अपनी मूल त्रिकोण राशि यानी मिस में पहुंचेंगे तो उसके शुभ परिणाम होते हैं। जैसा हम सभी जानते हैं मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है और मंगल की राशि में जब सूर्य पहुंचता है तो अपनी सबसे शक्तिशाली स्थिति में हो जाता है। सूर्य जातक को कार्यक्षेत्र, धन, यश, मान- सम्मान और भाग्य तथा धर्म संबंधी कार्यों में शुभ परिणाम प्रदान करता है। मेष राशि का सूर्य शिक्षा, प्रतियोगिता, शासकीय- अशासकीय कार्यो तथा उच्च पदों पर पहुंचाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाता है।

 

विभिन्न राशियों पर कैसा रहेगा इसका प्रभाव

 

मेष:- राशि स्वामी की राशि अनिमेष में सूर्य का प्रवेश बेहद शुभ है। आध्यात्मिक कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य मैं बेहद लाभ प्रदान करेगा। धन संबंधी परेशानी दूर होगी।

वृषभ राशि:- सूर्य का बारहवें भाव में गोचर ठीक नहीं है। मन अशांत रहेगा, कामकाज में रुचि नहीं रहेगी। वादद-विवाद से बचें।

मिथुन राशि:- सूर्य के एकादश भाव में प्रवेश से कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा, आय में वृद्धि होगी। शासकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि:- दशम भाव में सूर्य का प्रवेश घर परिवार में विशेष सफलता दिलाएगा। धन से जुड़े हुए कार्य आसानी से होंगे, सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:- राशि स्वामी के भाग्य स्थान में प्रवेश से आ रही परेशानियां दूर होंगी, सेहत मजबूत होगी, यात्रा सुखद होगी। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कन्या राशि:- सूर्य का मेष राशि में प्रवेश सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं, खर्च बढ़ सकता है।

तुला राशि:- सूर्य का मेष राशि में प्रवेश आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, कार्य क्षेत्र मजबूत होगा, प्रेम संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक राशि:- सूर्य का मेष राशि में प्रवेश बेहद शुभ रहेगा। विरोधी पक्ष कमजोर रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी।

धनु राशि:- सूर्य का मेष राशि में प्रवेश शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगा। शासकीय क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। संतान की चिंता दूर होगी।

मकर राशि:- सूर्य मेष राशि में प्रवेश चिंता में डाल सकता है। सुख में कमी होगी, माता को लेकर कष्ट हो सकता है। जरूरी कामकाज अभी ना करें।

कुंभ राशि:- सूर्य का मेष राशि में प्रवेश बेहद शानदार है। यश मान सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा कार्यक्षेत्र मजबूत बनेगा।

मीन राशि:- सूर्य का द्वितीय भाव में प्रवेश सामान्य रहेगा। सेहत का ध्यान रखें, वाहन सावधानी से चलाएं। विरोधी पक्ष मजबूत हो सकता है जरूरी कार्य सोच समझकर करें।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!