अनोखा तीर, देवास। बीती रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों के चलते देवास-उज्जैन रोड पर स्थित डायमंड होटल के समीप एक पुराने टायरों के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे ऊपर तक उठने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल वाहन पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। टायर रबर होने से आग पर काबू पाने में बड़ी मशक्कत करना पड़ी रात को लगी आग तड़के तक तक बुझाई जा सकी। फिलहाल प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रही है। आग से कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन भी नहीं हो पाया है। टायर गोदाम के पास ही स्क्रैप के गोदाम भी थे, जहां भारी मात्रा में कचरे का ढ़ेर था आग से उसमें भी काफी नुकसान हुआ है। फायर टेक्नीशियन अनुभव चंदेल ने बताया कि फायर ब्रिगेड को कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि इटावा में टायर गोदाम में आग लग गई। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टायर गोदाम के समीप शेड बना था उसमें भी नुकसान हुआ है।

