Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खरगोन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के महेश्वर आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 अप्रैल को वे यहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती और महिला महासम्मेलन में पहुचेंगे। सोमवार को कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूड़ी जीन स्थित मैदान पर कार्यक्रम स्थल के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां पार्किंग, मंच, प्रदर्शनी, सजावट आदि के संबंध में निर्देशित किया। मंच और डॉम में बैठक व्यवस्थाओं तथा रैंप मजबूत और चौड़ा बनवाने के निर्देश दिए हंै। इसके बाद उन्होंने जेल प्रांगण स्थित हेलीपेड का अवलोकन किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, एसडीएम अग्रिम कुमार, एसडीओपी मनोहर गवली, डिप्टी कलेक्टर अनिल जैन, पीडब्ल्यूडी कार्यपालन यंत्री विजय पंवार, टीआई पंकज दीक्षित, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, पार्षद शैलेंद्र जैन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दामोदर महाजन, बक्शी राम यादव, भूपेंद्र जैन, कृष्णकांत रोकड़े, स्वप्निल गुप्ता के अलावा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply