Skip to content
Friday, 23 October 2026
बैतूल

लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने में लोगों की सहायता कर रही श्रीमती झोड़

2 min read
Text Size:

आठनेर- नगर के वार्ड क्रमांक 3 पुराना थाना परिसर में नगर परिषद द्वारा आज मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरने के लिए कैंप लगाया गया जिसमें कैंप का विधिवत शुभारंभ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद श्रीमती रीता प्रदीप झोड़ एवं वार्ड की बहने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नगर परिषद के कर्मचारी की उपस्थिति में लाडली बहना योजना के फार्मो की बहनों को जानकारी दी एवं सभी बहनों को इस योजना का लाभ मिले इस हेतु सभी से इस कैंप में आकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फार्म भरने हेतु उन्हें प्रेरित किया इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं पार्षद श्रीमती रीता प्रदीप झोडनेउपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजना का लाभ सभी बहनों को मिले इसीलिए हम यह कैंप लगाकर एवं आपके घर परिषद के कर्मचारियों को बुलाने भेजते हैं एवं कोई भी बहन इस योजना में फार्म भरने से ना चुके एवं कैंप का आयोजन इसीलिए नजदीक आपके निवास से नजदीक कर दिया गया है आपको किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो इस हेतु कैंप का आयोजन कर आप सभी को इसका लाभ मिले इस हेतु यह कैंप पुराना थाना परिसर में रखा गया है जिसमें आप शाम 5:00 बजे तक आकर अपने फार्म भर सकते हैं इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के कर्मचारी जिनकी ड्यूटी लगी है वे सभी उपस्थित रहे

82 Views
What do you think?

Leave a Reply