Skip to content
Thursday, 5 November 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के न्यू एलआईजी कालोनी स्थित वृद्धाश्रम के ठीक पीछे का नजारा है, जो शहर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इसी के ठीक साइड में कालोनी और नहर के बीच एक मार्ग है जो कलेक्ट्रेट रोड पर मिलता है। कलेक्ट्रेट, मंडी, इन्डस्ट्रीयल एरिया और छीपानेर रोड स्थित आबादी क्षेत्र के लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। यही वजह है कि मार्ग पर दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर मार्ग के इर्दगिर्द गंदगी के चलते लोगों को असुविधा होती है। खासकर स्थानीय रहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि, उन्हें सुबह-शाम इस समस्या से दो-चार करना पड़ता है। इतना ही नही, यहां से महज चार कदम पीछे बच्चों की आंगनवाड़ी भी है। जो इस समस्या को अधिक घातक साबित करती है। स्थिति यह है कि यहां का ये हाल देखकर हर कोई यही कहता है, कि यह बात गलत है।

————————-

102 Views
What do you think?

Leave a Reply